Header Ad

गणितज्ञ हरिमोहन ऐठानी जिन्हें पहाड़ का आर्यभट्ट कहा जाता है, कई वर्ल्ड रिकॉर्ड किये अपने नाम, Harimohan Aithani Biography

गणितज्ञ हरिमोहन ऐठानी जिन्हें पहाड़ का आर्यभट्ट कहा जाता है, कई वर्ल्ड रिकॉर्ड किये अपने नाम, Harimohan Aithani Biography

गणितज्ञ हरिमोहन सिंह


उत्तराखंड। राज्य के जनपद बागेश्वर के पिछड़ा क्षेत्र कपकोट तहसील के वार्ड ऐठाण के निवासी गणितज्ञ हरिमोहन सिंह ऐठानी जिन्हें पहाड़ का आर्यभट्ट भी कहा जाता है। गणितज्ञ ऐठानी ने अभी तक 30 से ज्यादा रास्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर चुके हैं। (वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर) गणितज्ञ हरिमोहन का जन्म 1 फरवरी 1975 को स्वर्गीय गुमान सिंह ऐठानी (पूर्व अध्यापक) के घर हुआ। जिन्होंने बचपन से ही काफी मेहनती छात्र रहें हैं। पिछड़े क्षेत्र में रहने के वाबजूद जहाँ तब के समय में सीमित संचार के साधन थे और मार्गदर्शन का अभाव था इन्होंने स्वाध्याय के बल पर अब तक लगभग 32 से अधिक राष्ट्रीय /वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र और राष्ट्रीय रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिए हैं।


गणितज्ञ हरिमोहन ऐठानी के परिवार के बारे में जानें Mathematician Harimohan Aithani Biography

हरिमोहन ऐठानी के पिताजी का नाम स्वर्गीय गुमान सिंह ऐठानी एवं माताजी का नाम बसन्ती ऐठानी है। हरिमोहन ऐठानी जनवरी 2003 में नंदा ऐठानी के साथ वैवाहिक जीवन में बंध गए। जिसके बाद एक पुत्री जिनका नाम भूमिका और एक पुत्र जिनका नाम विवेक है।

हरिमोहन ऐठानी की शिक्षा के बारे में जानें Know About Harimohan Aithani's Education 

Certificate of Harimohan


ऐठानी की प्राथमिक शिक्षा प्राइमरी विद्यालय ऐठान, प्राइमरी विद्यालय दोफाड़, गवर्नमेंट विद्यालय नैनीताल एवं 12th की पढ़ाई इंटर कॉलेज कपकोट से पूर्ण की। इसी के साथ साथ हरिमोहन ऐठानी ने एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर सॉफ्टवेर इंजीनियरिंग (इंटरनेशनल स्कूल ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी) नॉएडा से पूरी की। वहीं नॉएडा में रहकर ऐठानी ने 2-3 साल बच्चों को कंप्यूटर पढ़ाया। हमारी टीम से बातचीत के दौरान हरिमोहन ने बताया कि वह सामान्य रूप से लगभग सभी विषय पढ़ा सकते हैं, लेकिन गणित, विज्ञानं और अंग्रेजी विषय में ज्यादा दिलचसबी रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मेरा गणित सबसे ज्यादा इंटरेस्टिंग विषय रहा है , मैं भारत के महान गणितज्ञ श्री रामनानुजन, श्री श्रीधराचार्य और श्री आर्यभट से ज्यादा प्रभावित हूँ। ये मेरे आदर्श रहे हैं।
हरिमोहन के रिकॉर्ड पत्र


हरिमोहन ऐठानी के जीवन में रहा बड़ा संघर्ष There Was A Big Struggle In The Life Of Harimohan Aithani

गणितज्ञ हरिमोहन ऐठानी ने कहा की मैं जब  हाईस्कूल में पढता था तो तब से ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करता था, क्योंकि मेरे पिताजी एक शिक्षक रहे हैं । उसके बाद मैने 3 से 4 विद्यालयों में शिक्षण कार्य किया। ऐठानी ने यह भी बताया कि वे शुरू से ही हाईस्कूल और इंटर स्कूल के छात्र छात्रों को पढ़ाया करते हैं। उन्होंने इंटर कॉलेज दोफाड़, कन्या इंटर कॉलेज ऐठान, इंटर कॉलेज असों और माँ उमा हाईस्कूल कपकोट में शिक्षक के पद पर बच्चों को शिक्षा से रूबरू करते रहे हैं। वर्तमान में उन्होंने स्कूल में पढ़ाना छोड़कर अब अपने ही क्षेत्र में कोचिंग सेंटर खोला है। जिसमें बच्चों के प्रवेश शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया और ग्रुप के माध्यम से कई प्रतियोगी छात्र छात्राओं को यह मार्गदर्शन देते रहते हैं।

गणितज्ञ हरिमोहन सिंह ऐठानी की विशेष उपलब्धियां आप भी जानें You Should Also Know The Special Achievements Of Mathematician Harimohan Singh Aithani

हरिमोहन की उपलब्धियों की बात करें तो इन्होंने वर्ष 2009 से मैजिक स्क्वायर लिखने शुरू किये और मात्र 1260  घंटे (53 दिनों) में बिना किसी गणना यंत्र 450 चार्ट पेपरों में  अलग अलग श्रेणी के 48000 मैजिक स्क्वायर लिख डाले । जिसे 13 किलोग्राम के किताब में तब्दील किया गया ।

रास्ट्रीय रिकॉर्ड बुक में अंकित हुआ हरिमोहन का नाम Harimohan's Name Is Mentioned In The National Record Book

  • वर्ष 2014 में इनका नाम लिम्का बुक ऑफ राष्ट्रीय रिकॉर्ड में अंकित हुआ।
  • वर्ष 2015 में लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड  रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्राप्त  हुआ।
लिम्का रिकॉड दुनिया का दूसरे नंबर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड माना जाता है , जिसे भारत का गिनीज मानते हैं और यह रिकॉर्ड राष्ट्र का गौरव माना जाता है , गणित से संदर्भित रिकॉर्ड काफी जटिल होने के वाबजूद भी इन्होंने आत्मविश्वास , लगन, समर्पण और प्रतिभा के बल पर लिम्का बुक में अपनी जगह बनाई।
Certificate of world recorder Harimohan


हरिमोहन के सभी उपलब्धियां गणित से हैं जुड़ी जो आप भी जानें

  • समीकरण विधि से द्विघात समीकरण के मूल निकालने का सूत्र का सत्यापन
  • पायथागोरस त्रिक निकालने का सूत्र
  • हीरोन का सूत्र
  • 120 भुजाओं वाला सम बहुभुज
  • बहुभुज से बना वृत्त के क्षेत्रफलों के बीच सम्बन्ध,
  • अभाज्य संख्या ज्ञात करने का सामान्य सूत्र
एवं अन्य कई नए-नए जटिल  सूत्र और ट्रिक्स हैं जो प्रश्नों के हल को संक्षिप्त और सरल बनाते हैं , खोजे हैं, इसके अतिरिक्त इन्होंने सन 2018 में गणित का एक अंतराष्ट्रीय पज़ल का हल दिया है जिसे  मात्र 15 दिन में हल करने का प्रयास किया है, जिसे बील थ्योरी के नाम से जाना जाता है , अभी तक इनके गणित के क्षेत्र में 2 अंतराष्ट्रीय जर्नल प्रकाशित हो चुके हैं। ऐठानी का संख्या सिद्धान्त पर ज्यादा लगाव रहा है।

गणितज्ञ हरिमोहन ऐठानी के रिकार्ड्स और अवार्ड इस प्रकार हैं Mathematician Harimohan Aithani's Records And Awards Are As Follows

1) लिम्का बुक ऑफ नेशनल रिकॉर्ड
2) लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
3)
एवेरेस्ट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
4) मैथ जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड
5) इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
6) असम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
7) एक्सक्लूसिव बुक ऑफ वर्ल्ड  रिकॉर्ड
8) वंडर बुक ऑफ इंटरनेशनल रिकॉर्ड
9)
इन्फिनिटी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड
10) पांडिचेरी बुक ऑफ रिकॉर्ड
11) विक्टोरियस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
12) इंटरनेशनल टैलेंट बुक ऑफ रिकॉर्ड
13) स्टेट बुक ऑफ अप्रूवल रिकॉर्ड
14) कलाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
15) राष्ट्रीय जूरी अवार्ड
16) इंटरनेशनल बेस्ट टीचर अवार्ड
17) इंडिया स्टार प्राउड अवार्ड
18) इंडिया यंग एचीवर अवार्ड
19) इंडिया स्टार पैसन अवार्ड
20) प्राइड ऑफ़ इंडिया अवार्ड
21) इंडिया आइकॉन अवार्ड
22) वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर क्लब अवार्ड।
आदि।

गणितज्ञ एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हरिमोहन ऐठानी इन चीजों में रखते हैं अपनी शौक

गणित के नए-नए सूत्रों को ज्ञात करना, शार्ट ट्रिक खोजना, गणित के अनसुलझे सिद्धान्तों का अध्ययन करना और उनको अपने तरीके से सत्यापन करने का प्रयास करना, इंडियन म्यूजिक सुनना आदि।
इन्होनें जितनी भी उपलब्धियां हासिल की हैं , संक्षिप्त समय में हासिल की हैं।
73024465567 यह इनका संपर्क नंबर है।