Header Ad

Kapkot: कपकोट असों के गोविंद सिंह प्रयागराज महाकुंभ में हुए लापता, परिजनों के साथ गये थे स्नान करने

कपकोट असों के गोविंद सिंह प्रयागराज महाकुंभ में हुए लापता, परिजनों के साथ गये थे स्नान करने

गोविंद सिंह


बागेश्वर कपकोट तहसील के असों निवासी गोविंद सिंह अपने परिवार के साथ 6 फरवरी को घर से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए गये। 7 फरवरी को वह अयोध्या पहुँचे और 8 फ़रवरी को अयोध्या से प्रयागराज के लिए निकले प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने लगे तभी धीरे-धीरे वहाँ श्रद्धालुओं की भीड़ होने लगी। इसी बीच गोविंद सिंह अचानक परिजनों से भीड़ में बिछड़ गए। जिसके बाद परिजनों ने उनको ढूढ़ने की कई कोशिश की वह नहीं मिल पाए।

आपको बता दें कि गोविन्द सिह की उम्र लगभग 66 साल है उनके पास कोई मोबाईल नहीं है उनका मोबाइल , पर्स, पैसे सभी उनके बेटे के पास है। परिजनों ने बताया उनके पास कुछ भी नहीं है । जिससे उनका संपर्क नही हो पाया। परिजनों ने प्रयागराज स्थानीय पुलिस थाने में गुमशुदा की रिपार्ट दर्ज कर दी है। जिसके बाद आज 4 दिन हो गए अभी तक उनका कोई पता नही लग पाया है। परिजन काफी परेशान हैं और घर से भी उनकी तलाश के लिए कई लोग प्रयागराज गये हैं। जहाँ अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। कपकोट पुलिस थाने में भी गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कर दी है। परिजन पुलिस टीम से तलाश की गुहार लगा रहे हैं।

लापता व्यक्ति का किसी को भी पता चले तो दिए गए नंबर पर संपर्क करें 9898405812 / 6385374009

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.