Header Ad

दुःखद ख़बर: कपकोट की एक महिला ने सरयू नदी में लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी

कपकोट सरयू नदी

दुःखद ख़बर: कपकोट की एक महिला ने सरयू नदी में लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी

अभी अभी एक दुःखद खबर कपकोट तहसील से आ रही है करीब 50 साल की महिला ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। राज्य में लगातार नदी-नालों में लोगों की डूबने तथा बहने की खबर आये दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे ही एक बड़ी दुखद घटना सामने आ रही हैं। जनपद बागेश्वर से एक दिल दहलाने घटना की सूचना मिली है। यहां सरयू नदी में एक महिला ने छलांग लगा दी। मिल रही जानकारी के मुताबिक़ कपकोट पोलिंग गांव की एक महिला भागुली देवी पत्नी स्व आन्दन राम उम्र 50 वर्ष ने आज करीब 4:30 बजे पोलिंग गांव के नीचे सरयू नदी में छलांग लगा दी।

Bageshwar News Today

वहाँ मौजूद चश्मदीदों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस प्रशासन एनडीआरएफ और एसडीआरएफ फायर विभाग खोजबीन पर लगे हैं। खबर लिखे जाने तक महिला का कुछ पता नहीं लग पाया है, वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा नदी में छलांग लगाने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। अभी इस महिला की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक महिला का सुराग हाथ नहीं लगा है। बांकी खबरों के लिए बने रहें हमारे न्यूज़ पोर्टल पर।