Header Ad

दुःखद खबर: स्कूल बच्चों को लेकर जा रहा यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, मची चीख पुकार

Accident news

स्कूल बच्चों को लेकर जा रहा यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, मची चीख पुकार कुछ बच्चों को चोट आई है

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से अभी अभी एक बड़ी दर्दनाक हादसा की खबर सामने आ रही हैं, यहां तहसील बडकोट क्षेत्र में राजगढी के पास सोमवार सुबह यानि की 28 अगस्त को एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मिल रही सूचना के अनुसार वाहन में 15-16 बच्चे सवार थे, जिन्हें लेकर यूटिलिटी स्कूल छोड़ने जा रही थी।  वहीं वाहन पलटते ही 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।

Utility uttarakhand Accident News.

जैसे प्रशासन को सूचना मिली तो मौके पर 108 आपातकालीन सेवा तथा पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। वहीं इससे पहले वाहन के खाई में गिरते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनते ही ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए दौड़े और बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। भगवान का शुक्र गुजार रहा कि बड़ा हादसे होने से टल गया।वहीं यूटिलिटी में सवार कुछ बच्चों को चोट लगने की खबर है। जिनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। जहां स्कूल जा रहे सभी बच्चे बनाल पट्टी के थानकी और भानी गांव के हैं। वहीं बताया जा रहा है हादसे के बाद से  सभी बच्चे डरे हुए हैं। गाड़ी पलटने का पता लगाया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.