Header Ad

Actor Santokh Bisht- Biography, Education, Wife उत्तराखण्डी अभिनेता संतोख बिष्ट के बारे में आप भी जानें

उत्तराखंड संस्कृति को आगे बढ़ाने में अपनी महवपूर्ण भूमिका निभा रहे युवा अभिनेता संतोख बिष्ट के वीडियो गीत इन दिनों खूब वायरल हो रहे हैं।

Actor- Santokh Bisht Biography


उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने में नव युवा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन्ही युवाओं में से एक उदाहरण है जो संगीत जगत का उभरता सितारा है। जी हां....  हम बात कर रहे हैं Superhit Kumaoni Video Song सुपरहिट कुमाऊनी गीत "एक केतली चाहा और चार गिलास, तेरे मेरी जोड़ी फस्ट क्लास" फेम संतोख बिष्ट Santokh Bisht की। जिन्होंने बहुत कम समय में बड़ी मुकाम हासिल कर ली है। संतोख बिष्ट ने कई सुपरहिट गीतों में बेहतरीन अभिनय किया है। लोगों के दिलों में राज कर रहे संतोख के कई सुपरहिट गीत वायरल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें;- Biography Of Actor Santokh Singh Bisht
Actor Santokh Bisht Wife अभिनेता संतोख सिंह बिष्ट की जीवनी

उत्तरखण्ड का उभरता युवा अभिनेता संतोख बिष्ट Actor Santokh Bisht  जिनका पूरा नाम डॉ. संतोख सिंह बिष्ट है जिनका जन्म 13 मार्च 1992 में राज्य के नैनीताल जनपद में हुआ। अभिनेता संतोख बिष्ट के पिताजी का नाम महेश सिंह बिष्ट व माताजी का नाम निर्मला बिष्ट है। परिवार में संतोख का छोटा भाई लोकेश बिष्ट और पत्नी प्रियंका बिष्ट है। संतोख बिष्ट की शादी 2020 लॉकडावन के दौरान प्रियंका बिष्ट से हुई।

यह भी पढ़ें-: Actress Youtuber Bhawana Kandpal  Biography भावना कांडपाल की जीवनी


Bhawana Kandpal and Santokh Bisht


Education Of Actor Santokh Bisht अभिनेता संतोख बिष्ट की शिक्षा

संतोख बिष्ट की प्रारंभिक शिक्षा की बात करें तो पंजाब से इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण किया। जिसके बाद कॉलेज और Doctor of Philosophy (PHD) की पढ़ाई सी. आर. एस. टी. इंटर कॉलेज नैनीताल तथा डी. एस. बी. कैम्पस नैनीताल से पूरी की।

First Video Song Of Actor Santokh Bisht अभिनेता संतोख बिष्ट का पहला वीडियो गीत

हमारी टीम से बातचीत के दौरान संतोख ने बताया कि उन्होंने अभी तक लगभग 30 से ज्यादा वीडियो गीतों में काम कर चुके हैं। इसी दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उनका पहला वीडियो गीत जिंदगी अधूरी रह गयी जिसमें निशा भंडारी और सपना थापा ने संतोख बिष्ट का साथ दिया है। इस गीत को सत्यम तेजवान ने बहुत ही मधुर स्वर में गाया है। चंद्रा आर्या यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

Video Poster


 

यह भी पढ़ें:- Hinu Vlog Uttarakhand Biography हिना फर्स्वाण व्लॉगर के बारे में जानें

Santokh Got Recognition From This Superhit Video Song इस सुपरहिट वीडियो गीत से मिली संतोख को पहचान

सुपरस्टार लोकगायक इन्दर आर्य Singer Indar Arya की आवाज में रिलीज हुआ एक केतली चाहा और चार गिलास, तेरी मेरी जोड़ी फर्स्ट क्लास गीत में संतोख को अभिनय करने का मौका मिला और संतोख बिष्ट ने इस गीत में चार चांद लगा दिया। वीडियो गीत रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल होने लगा। इसी गीत ने संतोख की जिंदगी बदल दी। आज संतोख बिष्ट के काफी फैन फॉलोइंग भी हो गए हैं। जिनके वीडियो गीत आने का इंतजार भी इनके फैंस लोगों रहता है। Jodi First Class Kumaoni Video Song जोड़ी फस्ट क्लास वीडियो गीत के निर्देशक दीपक पुल्स हैं। संतोख बिष्ट के साथ नीरू बोरा ने अभिनय किया है।अशीम मंगोली ने इस गीत को खूबसूरत संगीत ऐ सजाया है। अभी तक या वीडियो गीत को 34 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। भपेंद्र मनोला यूट्यूब चैनल पर वीडियो उपलब्ध है। वहीं संतोख बिष्ट Santokh Bisht का इस गीत से पहले "जब जुंलो बरेली" वीडियो गीत रिलीज हुआ था। जिसमें अनिल रावत ने अपनी मधुर स्वर दिया है, इस गीत को अभी तक करीब 8 लाख के करीब लोगों ने देख लिया है। इस गीत में रूपा, तरुण खेतवाल के साथ संतोख बिष्ट ने अभिनय किया है। इस वीडियो को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

Actor-Santokh Bisht Photo


How Dr. Santokh Bisht's Journey As An Actor Began संतोख बिष्ट का अभिनेता का सफर कैसे शुरू हुआ

संतोख बिष्ट ने बताया कि उनकी बचपन से ही डांस करने बेहद पसंद था। पहाड़ की संस्कृति के प्रति अपनी रूचि रखने वाले संतोख बिष्ट वर्तमान में मशहूर अभिनेताओं की सूची में अपना नाम दर्ज कर चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बचपन से गुरु मुकेश दसमान के साथ नृत्य नाटक सीखते जिसके बाद धीरे धीरे रामलीला मंचों में भी अपना प्रदर्शन दिखाया तभी लोगों का प्यार मिलता गया । कुछ ही समय पश्चात अभिनेता संतोख बिष्ट की मुलाकात उत्तराखंड के मसहूर Director Deepak Puls निर्देशक दीपक पुल्स से मुलाकात हुई, तभी उन्होंने अपने टीम में काम करने का मौका दिया। तब से कई सुपरहिट गीतों में काम कर चुके हैं। Santokh Bisht संतोख बिष्ट ने बताया कि कुछ फिल्मों और शॉट्स फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। पहाड़ी गीतों में अभिनय करने के साथ साथ संतोख ने राज्य में होने वाले बॉलीवुड फिल्मों में कास्टिंग और लाइन प्रोडक्शन का कार्य भी करते हैं। संतोख ने यह भी बतया की उनको सफल बनाने में उनकी नानी जी कौशल्या रावत काफी सहयोग रहा है। उत्तराखंड के वरिष्ठ अभिनेता एवं सुपरस्टार हिमांशु आर्या और संजू सिलोड़ी के वीडियो गीतों और एक्टिंग से काफी कुछ सिखने को मिला है।


New Video Song Poster


Superhit Video Songs Of Actor Santokh Bisht अभिनेता संतोख बिष्ट के सुपरहिट वीडियो गीत

  • जोड़ी फर्स्ट क्लास (Jodi First Class)
  • नेट में देखेंछै (Net Me Dekha chhai)
  • बनारसी साड़ी (Banarasi Sadi)
  • छम दांतुली (Chham Dantuli)
  • जब जुंलो बरेली (Jab Jula Barely)
  • तेरी फोटो (Teri Photo)
  • अनुष्का  (Anushka)
  • मन नी लागनी सुवा (Man Ni Lagani Suwa)
  • जिंदगी अधूरी (Jindagi Adhuri)
  • सुवा रूठिगे (Suwa Ruthige)