Header Ad

​वृंदावन में कपकोट के युवा खिलाड़ियों का जलवा: जीते 7 स्वर्ण समेत 13 पदक, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम

​वृंदावन खेलकूद ओलंपियाड में बागेश्वर के युवा खिलाड़ियों का जलवा: जीते 12 स्वर्ण समेत 26 पदक, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम

प्रतिभागी खिलाडी मेडल के साथ



​बागेश्वर: खेल के मैदान में उत्तराखंड के युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, उत्तर प्रदेश क्षेत्र की ओर से मथुरा के वृंदावन में आयोजित 38वीं खेलकूद ओलंपियाड प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।


​पदकों की झड़ी, 26 खिलाड़ियों ने जीते 26 पदक:

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में विद्या मंदिर के कुल 26 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। बागेश्वर के इन प्रतिभावान बच्चों ने अद्भुत खेल कौशल का परिचय देते हुए कुल 12 स्वर्ण (Gold), 8 रजत (Silver) और 6 कांस्य (Bronze) पदक अपने नाम किए। सबसे खास बात यह रही कि इस दल में शामिल कपकोट विवेकानंद इंटर कॉलेज के 14 खिलाड़ियों ने भी शानदार जीत हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। जसमें 7 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। जीत हासिल करने वाले  सूरज, पंकज, निखिल, पीयूष, हिमांशु, चंदू, दिव्यांशु, विनोद, मनोज, विवेक, पवन, चैतन्य, रूचि ने प्रतिभाग किया।


​भव्य स्वागत और अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी:

अपनी इस ऐतिहासिक जीत के साथ जब विजेता खिलाड़ी अपने गृह जनपद बागेश्वर लौटे, तो स्थानीय लोगों, अभिभावकों और अध्यापकों ने उनका भव्य स्वागत किया। सभी ने बच्चों को फूल-मालाएं पहनाईं और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। टीम के कोच सुंदर गढ़िया ने जानकारी दी कि इन शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों का अगला पड़ाव अब राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता है, जिसके लिए वे पूरी तरह तैयार हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.