Header Ad

Kapkot News: ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी वैगनआर कार, एक की गई जिंदगी, चार घायल

Kapkot News: ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी वैगनआर कार, एक की गई जिंदगी, चार घायल car accident

​कपकोट (बागेश्वर)। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले अंतर्गत कपकोट क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मुनस्यारी से दिल्ली की ओर जा रही दिल्ली नंबर की एक वैगनआर कार ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Car accident



एसडीएम कपकोट से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुँचाया। हालांकि, अस्पताल में उपचार के दौरान घायलों में से एक महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्घटना में कार सवार सरमूली (मुनस्यारी) निवासी खीला देवी (49 वर्ष) पत्नी गणेश सिं, ​रमेश सिंह (54 वर्ष) पुत्र किशन सिंह, ​भूपेंद्र सिंह (27 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गणेश सिंह, ​चाहत सिंह (24 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गणेश सिंह घायल हुए हैं। आपको बता दें कि गंभीर चोट लगने से महिला
कौशल्या देवी (48 वर्ष) पत्नी रमेश सिंह को मृत घोषित कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह वाहन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है, फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.