कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने किया नए कार्यालय का शुभारंभ, लेकिन पार्टी के कई दिग्गज नेताओं की अनुपस्थिति रही चर्चा का केंद्र
![]() |
| शुभारंभ के दौरान |
कपकोट: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व और प्रथम नवरात्र के शुभ अवसर पर कपकोट विधानसभा क्षेत्र में एक नए विधायक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान मां आदिशक्ति के चरणों में शीश नवाकर नए कार्यकाल की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नवनिर्मित कार्यालय के शुभारंभ पर विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि यह केवल एक दफ्तर की शुरुआत नहीं है, बल्कि कपकोट की महान जनता के उस असीम विश्वास का प्रतीक है, जिसने उन्हें परिवार के सदस्य के रूप में सेवा का अवसर दिया है। उन्होंने संकल्प जताया कि यह कार्यालय आम जनता की आवाज़, जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास की नई दिशा का मुख्य केंद्र बनेगा, जहाँ आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनापन मिलेगा।
दिग्गजों की गैर-मौजूदगी बनी सियासी चर्चा का विषय
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख भाजपा नेता नजर नहीं आए, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या पार्टी के इन वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रण के बावजूद वे किन्हीं अन्य व्यस्तताओं के चलते नहीं पहुँच पाए, या फिर इसके पीछे कोई और राजनीतिक समीकरण है?इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोविन्द दानू, विधायक प्रतिनिधि योगेश हरड़िया, वरिष्ठ भाजपा नेता पूरन गढ़िया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कांडपाल और किसान आयोग के सदस्य कुंदन रेखोला आदि उपस्थित रहे।


Thank You