Header Ad

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की शिक्षिका डॉ. मनीषा निगम को मिलेगा 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026'

उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की शिक्षिका डॉ. मनीषा निगम को मिलेगा 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026' 

डॉ मनीषा निगम


उत्तराखंड: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड ने एक बार फिर राष्ट्रीय फलक पर अपना परचम लहराया है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रख्यात शिक्षिका डॉ. मनीषा निगम का चयन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026' के लिए हुआ है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, देश भर के विभिन्न आईआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों से इस वर्ष इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए केवल 21 शिक्षकों का चयन किया गया है, जिनमें डॉ. मनीषा निगम का नाम शामिल होना पूरे राज्य और विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। 


इस खबर को न्यूज़ पेपर में पढ़ने के लिए क्लिक करें


 
​विज्ञान भवन में होगा सम्मान समारोह:
शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, यह राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह आगामी 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मान के तहत चयनित शिक्षकों को एक प्रशस्ति-पत्र, 50 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि और रजत पदक प्रदान किया जाएगा। 

 
​विश्वविद्यालय में खुशी की लहर:
डॉ. मनीषा निगम की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह और कुलसचिव प्रो. वाई.पी. रैवानी ने डॉ. निगम को हार्दिक बधाई देते हुए इसे संस्थान की अकादमिक उत्कृष्टता और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के तमाम अधिकारियों और शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.