मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के साथ मनाया पर्व, रोडवेज बसों में दो दिन मुफ्त यात्रा का किया ऐलान
![]() |
| महिलाओं को दिया तोहफा |
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून के जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म और हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर मातृशक्ति के साथ यह पर्व मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा दी गई मुख्य बातें और घोषणाएं इस प्रकार हैं:
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ की महिलाओं ने संघर्ष को अपनी शक्ति बनाया है और परिवार, समाज तथा प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नारी का सम्मान केवल हमारा कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कार का आधार है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं, जिसमें ‘नारी तू नारायणी’ के भाव को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाया गया है। प्रदेश की लगभग 5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार में भागीदारी कर रही हैं। इसके साथ ही, तीन लाख से अधिक बहनें 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ ही सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और समान नागरिक संहिता के माध्यम से उनके अधिकारों की रक्षा की जा रही है।
रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को विशेष सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने 28 और 29 अगस्त को उत्तराखण्ड रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा की घोषणा की है, जिससे महिलाएं सुगमता से अपने मायके और परिवारजनों तक पहुंच सकें।कार्यक्रमों में विभिन्न जनप्रतिनिधि, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

