Header Ad

Kapkot : पुंगर नदी पार करते समय हादसा, 8 वर्षीय बच्ची की बहने से गांव में छाया मातम

पुंगर नदी पार करते समय हादसा, 8 वर्षीय बच्ची की बहने से गांव में छाया मातम

File photo 


बागेश्वर। जिले के कपकोट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुग-नाकुरी तहसील के भैरुचौबट्टा (तिलाड़ी तोक) में मंगलवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। स्कूल से घर लौट रही एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची पुंगर नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय करुली में कक्षा एक में पढ़ने वाली 8 वर्षीय छात्रा मंगलवार को छुट्टी के बाद अन्य बच्चों के साथ घर लौट रही थी। तिलाड़ी तोक के पास पुंगर नदी पार करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज उफान में बह गई। साथ मौजूद बच्चों के चीखने-चिल्लाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और नदी में खोजबीन शुरू की।

ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूरी पर बच्ची का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी। इस दुखद घटना से पूरे भैरुचौबट्टा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत मासूम की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह असह्य दुख सहन करने की शक्ति दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.