बागेश्वर की बेटी करिश्मा मनकोटी बनीं नायब तहसीलदार, क्षेत्र में खुशी की लहर Karishma Mankoti Bageshwar
![]() |
| Karishma Mankoti Bageshwar |
बागेश्वर। बागेश्वर जिले के असों मल्लाकोट की होनहार बेटी करिश्मा मनकोटी ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर नायब तहसीलदार पद पर चयनित होकर पूरे जनपद और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। करिश्मा मनकोटी असों मल्लाकोट निवासी श्री गोविंद सिंह मनकोटी एवं श्रीमती जानकी मनकोटी की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से न केवल अपने माता-पिता और परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बनी हैं।
नायब तहसीलदार पद पर चयन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव असों मल्लाकोट सहित पूरे बागेश्वर जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय निवासियों द्वारा करिश्मा को लगातार बधाइयों और शुभकामनाओं के संदेश भेजे जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने करिश्मा के उज्ज्वल भविष्य और सुखद जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता उनकी वर्षों की लगन और कठिन परिश्रम का प्रतिफल है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे जीवन में इसी तरह निरंतर सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और समाज का नाम ऊंचा करती रहें।


Thank You