Header Ad

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट को मिलेगा 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026' Gabbar Singh Bisht

उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण: पौड़ी गढ़वाल के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट को मिलेगा 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026'
​प्रदेश भर से चुने गए एकमात्र शिक्षक; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 सितंबर को करेंगी सम्मानित

शिक्षक गबर सिंह बिष्ट


​पौड़ी गढ़वाल: देवभूमि उत्तराखंड का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। जिले के विकासखंड नैनीडांडा स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखांद के प्रधानाचार्य श्री गबर सिंह बिष्ट का चयन प्रतिष्ठित 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026' के लिए हुआ है। इस वर्ष इस सर्वोच्च सम्मान के लिए पूरे उत्तराखंड से चुने जाने वाले वे एकमात्र शिक्षक हैं।

​आगामी 5 सितंबर 2026 (शिक्षक दिवस) के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा उन्हें ₹50,000 की सम्मान राशि, सिल्वर मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

​ग्रामीण शिक्षा और सामाजिक सरोकारों में अतुलनीय योगदान

श्री गबर सिंह बिष्ट ने अपना संपूर्ण जीवन ग्रामीण क्षेत्र के नौनिहालों को उत्कृष्ट शिक्षा, संस्कार और आदर्श जीवन की दिशा देने में समर्पित किया है। उनके कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित छात्रवृत्तियां हासिल की हैं। पठन-पाठन के साथ-साथ क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों और जनजागरूकता अभियानों में भी उनकी अनुकरणीय भूमिका रही है। ​इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रो. एमपीएस बिष्ट सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों व शिक्षाविदों ने खुशी जताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं दी हैं। यह उपलब्धि न केवल पौड़ी गढ़वाल, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.