Header Ad

अंतिम छोर तक जनसेवा पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे

अंतिम छोर तक जनसेवा पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे

जिला अधिकारी अपूर्वा पांडे


जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में मंगलवार को उप तहसील शामा में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। तहसील दिवस में सड़क, पेयजल, आपदा, दूरसंचार नेटवर्क, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनपद के अंतिम छोर तक विकास और जनसेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को एक सप्ताह के भीतर शिकायतों पर की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित विकास परियोजनाओं में तेजी लाने तथा कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए तृतीय पक्ष निरीक्षण कराने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। तहसील दिवस में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता कर प्रशासन को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.