अभी अभी कपकोट निवासी ममता देवी ने आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जीवनलीला कर दी समाप्त, परिजनों में मचा कोहराम Mamta Devi
![]() |
| ममता देवी फाइल फोटो |
अभी अभी उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है, जहां शादी के महज एक महीने बाद एक नवविवाहिता ने आत्मघाति कदम उठाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मूल रूप से कपकोट विधानसभा के जगथाना गांव निवासी 22 वर्षीय ममता गढ़िया ने गुरुवार सुबह अपने मायके में घर के भीतर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी । घटना उस समय सामने आई जब परिजनों ने उसे कमरे में संदिग्ध हालत में देखा। तभी मौके से आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
बताया जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले ममता ने अपने पति से वीडियो कॉल पर बात की थी। बातचीत के दौरान उसने अपनी जीवनलीला खत्म करने की बात कही, जिससे पति घबरा गया और तुरंत ससुराल पक्ष को इसकी सूचना दी। हालांकि जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ममता की शादी इसी वर्ष 29 अप्रैल 2026 को तोली गांव निवासी प्रकाश सिंह गढ़िया उर्फ पवन के साथ हुई थी। विवाह को अभी एक महीना ही पूरा हुआ था। कुछ दिन पहले वह अपने मायके जगथाना आई हुई थी और घटना के समय अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। परिवार को उम्मीद थी कि नई जिंदगी की शुरुआत कर चुकी बेटी जल्द ही अपने वैवाहिक जीवन में आगे बढ़ेगी, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि ममता ने कुछ महीने पहले भी अपनी जान देनी की कोशिश की थी। उस दौरान उसने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया था, लेकिन समय रहते उपचार मिलने से उसकी जान बच गई थी। अब पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में उसने इतना बड़ा कदम उठाया। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस सभी परिस्थितियों और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

