Header Ad

Bageshwar: कपकोट के जुड़वां भाइयों ने एक साथ पहनी भारतीय सेना की वर्दी, पूरे क्षेत्र लिए बना गौरव का पल

कपकोट के जुड़वां भाइयों ने एक साथ पहनी भारतीय सेना की वर्दी, पूरे क्षेत्र लिए बना गौरव का पल


लीती के दो भाई अग्निवीर


कपकोट। उत्तराखंड के युवाओं के लिए 30 मई का दिन गर्व और सम्मान से भरा रहा। रानीखेत स्थित सोमनाथ ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती के जवानों की कसम परेड (Passing Out Parade) भव्य रूप से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर देश सेवा के लिए तैयार हुए जवानों ने राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया। परेड में शामिल जवानों के परिजन भी बड़ी संख्या में पहुंचे और अपने बेटों को सेना की वर्दी में देखकर भावुक एवं गौरवान्वित नजर आए। इसी बीच जिला बागेश्वर के कपकोट विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लीती से एक ऐसी प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। गांव के दो जुड़वां भाई एक साथ अग्निवीर भर्ती में चयनित हुए और अब भारतीय सेना में सिपाही बन गए हैं। दोनों भाइयों ने एक साथ प्रशिक्षण पूरा कर कसम परेड में हिस्सा लिया और देश सेवा की शपथ ली।


Passing out 


जुड़वां भाइयों के एक साथ सेना में भर्ती होने की खबर से पूरे कपकोट क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने इसे गांव, क्षेत्र और जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है। लोगों का कहना है कि सीमांत क्षेत्र के युवाओं में देशभक्ति और सेना के प्रति समर्पण की भावना हमेशा से रही है और इन दोनों भाइयों ने नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। कसम परेड के बाद जब दोनों जवान अपने परिजनों से मिले तो वहां मौजूद लोगों की आंखें खुशी और गर्व से नम हो गईं। परिवार के सदस्यों ने इसे अपने जीवन का सबसे यादगार और सम्मानजनक पल बताया। कपकोट के ग्राम लीती के इन दोनों जुड़वां भाइयों की सफलता आज पूरे बागेश्वर जिले के लिए गर्व का विषय बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों ने दोनों जवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.