Header Ad

अभी अभी ​हुआ सड़क हादसा: कपकोट के रिखाड़ी बैंड के पास खाई में गिरी बोलेरो, दो की गयी जिंदगी

बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रिखाड़ी बैंड के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें दो महिलाओं की दर्दनाक मृत्यु हो गई।

Bageshwar kapkot Breaking news Rikhadi Bolero Accident


कपकोट बड़ा हादसा सौंग मुनार


​कपकोट (बागेश्वर): उत्तराखंड के पहाड़ी रास्तों पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील का है, जहाँ सौंग मुनार मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हृदयविदारक हादसे में वाहन में सवार दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन संख्या UA02 3078 यात्रियों को लेकर जा रहा था। बावे बैंड के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा समाई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।


सौंग-मुनार बावे बैंड, कपकोट (बागेश्वर) में हुआ यह हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने अपील की है पहाड़ी क्षेत्रों में सफर के दौरान विशेष सावधानी बरतें। खराब मौसम और तीखे मोड़ों पर वाहन की गति नियंत्रित रखना अत्यंत आवश्यक है। ​इस घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ दी है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है कि दुर्घटना यांत्रिक खराबी के कारण हुई या मानवीय चूक से।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.