पिथौरागढ़ के लाल योगेश उपाध्याय बने भारतीय सेना में अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर pithoragarh lieutenant yogesh upadhay
पिथौरागढ़: पहाड़ के युवाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और अनुशासन के बल पर देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित सेवाओं में परचम लहराया जा सकता है। मूल रूप से गणाई गंगोली (पिथौरागढ़) के गुना किटान (गोदीगाड़) निवासी योगेश उपाध्याय, पुत्र नवीन उपाध्याय, ने CDS की कठिन प्रशिक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है।
योगेश ने पिछले वर्ष संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित CDS परीक्षा में पूरे भारत में 18वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। इसके बाद उन्होंने सैन्य अकादमी में अपना कड़ा प्रशिक्षण पूरा किया और अब वे विधिवत रूप से सेना में अधिकारी बन गए हैं।
सफलता का श्रेय परिवार को दिया
अपनी इस उपलब्धि पर योगेश ने इसका पूरा श्रेय अपने दिवंगत दादा स्व. पूरन चंद्र उपाध्याय, पिता नवीन उपाध्याय, चाचा दीपक उपाध्याय तथा अपने समस्त परिजनों के मार्गदर्शन व सहयोग को दिया है।
क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधियों और ग्रामीणों में भारी उत्साह
योगेश की इस शानदार सफलता पर पूरे पिथौरागढ़ और गणाई गंगोली क्षेत्र में जश्न का माहौल है। कनिष्ठ प्रमुख कविता डोबाल, ग्राम प्रधान प्रकाश पांडेय, कमल उपाध्याय, मनोज कुमार, सुरेंद्र बोरा, मनीषा बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलबीर बोरा, चंदन बाणी, दीन दयाल उपाध्याय, शंभू सिद्धार्थ पांडेय, खिलपति पांडेय, गोविंद पांडेय, जसबीर डोबाल, नवल डोबाल, कबिंद्र डोबाल, ज्ञानेश बोरा, सुंदर बोरा, गिरीश उपाध्याय, संजय सिंह सहित अनेक क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।


Thank You