Header Ad

Kapkot News: वाछम के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के हाईस्कूल में उच्चीकरण पर उमड़ी खुशी, क्षेत्रवासियों ने विधायक सुरेश गढ़िया का जताया आभार

वाछम के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के हाईस्कूल में उच्चीकरण पर उमड़ी खुशी, क्षेत्रवासियों ने विधायक सुरेश गढ़िया का जताया आभार

विधायक का किया धन्यवाद


​कपकोट (बागेश्वर)। विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, वाछम के हाईस्कूल में उच्चीकरण होने पर स्थानीय क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आज बड़ी संख्या में स्थानीय माताओं-बहनों, युवा साथियों एवं सम्मानित क्षेत्रवासियों ने कपकोट के लोकप्रिय विधायक श्री सुरेश गढ़िया से उनके आवास पर आत्मीय भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया और अपार स्नेह प्रकट किया।

ग्रमीणों ने किया आभार व्यक्त



​इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि यह केवल एक विद्यालय का उच्चीकरण मात्र नहीं है, बल्कि वाछम क्षेत्र के नौनिहालों के सपनों को नई उड़ान देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इस सौगात के मिलने से अब क्षेत्र के बच्चों को आगे की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। विधायक ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का यही स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उनके जनसेवा के संकल्प को निरंतर ऊर्जा प्रदान करता है। कपकोट विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, विकास और जनकल्याण की यह विकास यात्रा इसी गति और दृढ़ संकल्प के साथ आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


​इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
​ग्राम प्रधान वाछम श्री दिनेश दानू, ​पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती कमला, मंडल महामंत्री श्री महेश दानू, श्रीमती पूजा देवी, श्री आन सिंह दानू, श्री हरीश दानू, श्री लोकपाल दानू, श्री कैलाश दानू , श्रीमती नंदी देवी, श्रीमती हंसी देवी सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.