Header Ad

बागेश्वर निवासी योगाचार्य यमुना कोरंगा 'Yamuna Koranga' को योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित

बागेश्वर निवासी योगाचार्य यमुना कोरंगा को योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित Yamuna Koranga

यमुना कोरंगा को सम्मानित करते हुए


वर्तमान समय में उत्तराखंड के युवा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बात करें पहाड़ की होनहार बेटियों की तो हर क्षेत्र में अपना सफलता का परचम लहरा रहे हैं। आज आपको ऐसे ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं। राज्य के बागेश्वर जिले की लीती गांव निवासी यमुना कोरंगा को देहरादून में स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में ऋषिकुल योगपीठ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर  में सर्वश्रेष्ठ 'योग रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार प्रसिद्ध कथावाचक और उत्तराखंड सरकार के पूर्व राज्य मंत्री मनानीय सुभाष जोशी जी द्वारा प्रदान किया गया ।

योगाचार्य यमुना कोरंगा इसे पहले राष्ट्रीय स्तर पर कई बार धावक के रूप में प्रतिभा कर चुकी है।यमुना कोरंगा ने योगा और वैकप्लिक चिकित्सा में मास्टर डिग्री प्राप्त किया है। इन्होंने योग ही नहीं बाल्की एरोबिक, जुंबा, जिम ट्रेनिंग और पोषण में प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त किया है तथा 2024 में नैनीताल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग संगोष्ठी में प्रतिभा किया। 

यमुना कोरंगा ने कई बार निशुल्क फिटनेस कैंप के द्वार कई फिटनेस जैसे योग, जुंबा, एरोबिक और पोषण के विषय में लोगों को जागरूक किया है। यमुना कोरंगा ने कई रोगियो को योग अभ्यास से शारीरिक या मानसिक रूप में सुधार करने में मदद किया है। जिससे रोगी पहले से बेहतर महसूस करते है पीसीओडी/ पीसीओएस, थायराइड, बीपी, शुगर, कमर दर्द और डिप्रेशन आदि कई बिमारियो में लाभ पहुंचाया है। योगाचार्य यमुना वर्तमान समय में नोएडा में प्रशिक्षण दे रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.