दुःखद घटना: कपकोट के आरे में मैक्स वाहन गहरी खाई में गिरने से 3 लोग गंभीर रूप से घायल Max Accident kapkot
![]() |
कपकोट आरे में मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त |
अभी अभी एक बड़ी दुःखद हादसे की खबर कपकोट विधानसभा से सामने आ रही है। जहाँ मैक्स वाहन सरयू नदी में गिर गया। जिसमें आपदाग्रस्त गांव पौंसारी के तीन लोग घायल हो गए हैं। उन्हें मौके पर ही जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मिल रही जानकारी के अनुसार घटना वाहन के ब्रेक फेल होने घटित होने का अंदेशा है। जबकि आधी ध्वस्त सड़क भी दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बताई जा रही है।
कपकोट की तरफ से आ रहा वाहन UK 04 TA 0847 आरे-मंडलसेरा बायपास पर आते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार यात्री 44 वर्षीय खड़क सिंह पुत्र देव सिंह, 59 वर्षीय खीम सिंह पुत्र दीवान सिंह तथा 18 वर्षीय दर्शन सिंह पुत्र खीम सिंह सभी घटना में घायल हो गए। जबकि चालक कमल को खरोंच तक नहीं आई। सूचना पर पुलिस तथा फायर सर्विस के जवान घटना स्थल पहुंचे। वहां पहले से ही स्थानीय लोग घायलों को निकालने में जुट गए थे। तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
डा. प्रीति यादव ने बताया कि घायल खड़क सिंह के सिर में गंभीर चोट है। 10 टाके लगाए गए हैं। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है। जबकि अन्य घायलों का भी उपचार चल रहा है। उनकी एक्सरे आदि कराने के बाद चोट आदि का पता चल सकेगा। इस घटना से क्षेत्र में भय पैदा हो गया है। कई बार सड़क में हुए गड्डों को भरने की मांग ग्रामीणों द्वारा उठाई गयी पर सरकार ने इस पर कोई अमल नहीं किया है।