बधाई: राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट के 42 बच्चों का सैनिक स्कूल के लिए चयन, दौड़ी ख़ुशी की लहर
Sainik School Exam result 2026
![]() |
| आदर्श स्कूल कपकोट |
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी कपकोट के सरकारी स्कूल के बच्चों ने अपना परचम लहराया है। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट के छात्रों ने एक बार फिर ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) में शानदार सफलता हासिल की है। जहां पिछले साल 41 बच्चों ने परीक्षा क्वालीफाई कर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयन सुनिश्चित किया था. वहीं इस बार 42 बच्चों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। यह उपलब्धि ग्रामीण सरकारी स्कूल के शिक्षकों की कड़ी मेहनत (सुबह 6 से रात 10 बजे तक) का नतीजा है। जो छात्रों को निशुल्क अतिरिक्त कक्षाएं प्रदान करते हैं। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट का नाम अब पूरे देश में गूंजने लगा है। इस स्कूल के प्रधानाचार्य ख्याली दत्त शर्मा अपना पूरा समय स्कूल को देते हैं। कुमारी प्रिया कोरंगा ने बालिका वर्ग में पूरे उत्तराखण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त के क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं गौरव सिंह ने पूरे देश में 14वां व उत्तराखंड में चौथा स्थान प्राप्त किया है। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट के इन बच्चों की उपलब्धि से पूरे स्कूल, क्षेत्र, जिला समेत पूरे राज्य में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी हैं। वहीं स्कूल के अध्यापकों को भी बधाई देने के लिए भीड़ लगी हुई है।

