Header Ad

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी एवं विधायक सुरेश गढ़िया ने आपदा क्षेत्र कनलगड घाटी का किया निरीक्षण

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी एवं विधायक सुरेश गढ़िया ने आपदा क्षेत्र कनलगड घाटी का किया निरीक्षण
भगत सिंह कोश्यारी

महाराष्ट्र व गोवा के पूर्व राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी और स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया  ने कनलगड घाटी के ग्राम पंचायत पौसारी, बैसानी और जगथाना में आई भीषण आपदा से पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर प्रभावित जनों से मुलाकात की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पीड़ितों को हर संभव सहयोग करने का आश्वाशन दिया।

विधायक सुरेश गढ़िया के कुशल नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार ने पौसारी में आई आपदा से प्रभावित सभी लोगों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़े होकर आपदा प्रभावित लोगों के जनजीवन को सामान्य करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया साथ ही आपदा पीड़ित परिवारों के लिए पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था, सड़क, संचार के साथ-साथ खाद्यान्न आपूर्ति तय समय में उपलब्ध की गई।


इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बागेश्वर सुरेश खेतवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बसंती देव, श्रीमती दीपा आर्या, श्री विक्रम सिंह शाही, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट श्रीमती गीता ऐठानी, श्री भास्कर दास, श्री दयाल ऐठानी, श्री सुरेश कांडपाल, श्री ओम प्रकाश ऐठानी, श्री आनंद मेहता, श्री केदार जोशी, श्री मथुरा प्रसाद सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.