Header Ad

Dehradun: "अभ्युदय वात्सल्यम्" ने यमुना कॉलोनी में लगायें औषधीय पौधे

"अभ्युदय वात्सल्यम्" ने लगायें औषधीय पौधे
"अभ्युदय वात्सल्यम्" ने लगाये पौधे

अभ्युदय वात्सल्यम संस्था लोक कला, लोक संस्कृति की अभिवृद्धि प्रचार-प्रसार सहित जल सरक्षण पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर प्रयासरत है। संस्था द्वारा देवभूमि उत्तराखण्ड में जरूरतमंद बच्चों महिलाओं, वृद्धों की सेवा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ एवं पोषण अभियान सहित अनेक लोकोपयोगी सामाजिक गतिविधियों में अपने संसाधन से सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहा है। अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था की अध्यक्ष एवं निदेशक डाॅ. (श्रीमती) गार्गी मिश्रा ने बताया कि दिनाक 01 जुलाई 2025 से 15 जुलाई 2025 तक विभिन्न विद्यालयों/संस्थानों में औषधीय पौधों का रोपण एवं वृक्षारोपण, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, भूमिगत जल संचयन का संदेश देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित जा रहा है। उक्त के क्रम में यमुना कालोनी, देहरादून में फलदार वृक्षों के साथ साथ विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

पौधों का रोपण करते हुए डॉ गार्गी मिश्रा एवं अन्य


गार्गी जी ने बताया कि इसके साथ  संस्था द्वारा पूर्व की तरह पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को समाहित करते हुये दिनांक 16जुलाई,2025. दिन बुधवार को "हरेला उत्सव लोक संस्कृति महोत्सव आयोजित किया जाना भी प्रस्तावति है जिसमें उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न लोक सस्कृति कलाकारों द्वारा  पर्यावरण संरक्षण, जल-संरक्षण,लोक पर्व के महत्व को दर्शाती हुई विभिन्न प्रस्तुतिया दी जायेंगी। सहस्त्रधारा रोड (देहरादून) एवं अन्य स्थानों पर विभिन्न स्थानों व संस्थानों में वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद आज यमुना कालोनी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ अशोक कुमार मिश्र क्षितिज, गिरीश सनवाल पहाड़ी, हरीश मेहरा, महेश जोशी, मनोज सामंत, वंदना सनवाल, नंदी मेहरा, जोशी, माधवी नेगी, मोहन नेगी आदि ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.