Header Ad

Kapkot: कपकोट में जंगली मशरूम खाने से बृद्ध महिला की मौत, एक महिला की गंभीर हालत

कपकोट में जंगली मशरूम खाने से बृद्ध महिला की मौत, एक महिला की गंभीर हालत

जंगली मशरूम


राज्य के बागेश्वर ज़िले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है । कपकोट क्षेत्र के अंतिम गांव कुंवारी में जंगली मशरूम खाने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार को गांव की धनुली देवी अपनी बहू कविता देवी के साथ खेतों में काम कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें खेतों में कुछ जंगली मशरूम मिले, जिन्हें उन्होंने तोड़कर सब्ज़ी बनाई और रोटी के साथ खा लिया। कुछ देर बाद ही दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर गांव वालों ने तुरंत प्राथमिक उपाय किए, लेकिन जहरीला मशरूम खाने के चलते बुजुर्ग धनुली देवी की मौत हो गई। 

वहीं बहू कविता देवी की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है और गांव में ही जड़ी-बूटियों से उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। कपकोट SO खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को आवश्यक कार्रवाई के लिए गांव भेज दिया गया है। वहीं सीएमओ डॉक्टर कुमार आदित्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.