Header Ad

Kapkot : गणितज्ञ हरिमोहन ऐठानी का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर क्लब में "उत्कृष्ठ सदस्य" के रूप में किया अंकित

गणितज्ञ हरिमोहन ऐठानी का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर क्लब में "उत्कृष्ठ सदस्य" के रूप में किया अंकित 
Harimohan Aithani

बागेश्वर जनपद के कपकोट तहसील के ऐठाण निवासी हरिमोहन सिंह ऐठानी (वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर) को उनके उपलब्धियों को देखते हुए भारत / दुनिया की एकमात्र प्रतिष्ठित संस्था वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर क्लब ने इनका नाम   "Elite member" ( उत्कृष्ठ सदस्य) के रूप में अंकित किया है। यह संस्था वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अवॉर्डी को ही अपने बुक में स्थान देते हैं , जिन्होंने गिनीज, लिम्का और गोल्डन बुक संस्था  में वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्राप्त किया है और जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त कर भारत का नाम रोशन किया है। जिन्होंने पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है। हरिमोहन को यह उनके द्वारा बिना किसी गणना यंत्र के कम से कम समय में सबसे अधिक मैजिक पजल और सबसे बड़ी बुक (13 kg भार का ) लिखने के लिए प्रदान किया गया है।

आपको बता दें कि हरिमोहन को अब तक विभिन्न संस्थाओं के द्वारा  लगभग 42 राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय रिकॉर्ड और अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं, इन्हें यह रिकॉर्ड गणित के क्षेत्र में कम से कम समय में नए/पुराने विभिन्न सिद्धांतों को खोजने,  सत्यापित करने मिले हैं। अब तक हरिमोहन के दो गणितीय अंतराष्ट्रीय जर्नल प्रकाशित हो चुके हैं, इन्होंने वर्ष 2018 में मात्र 15 दिनों में एक अंतर्राष्ट्रीय थ्योरी का हल दिया था। 

इनके कुछ प्रमुख रिकॉर्ड और अवार्ड इस प्रकार हैं।

लिम्का नेशनल रिकॉर्ड, लिम्का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, असम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, मैथ जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड, एवरेस्ट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक्सक्लूसिव बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इनफिनिटी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, कल्कि बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, कलाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, नेशनल जूरी अवार्ड, बेस्ट टीचर अवार्ड, इंटरनेशनल आइकन अवार्ड, उत्तराखंड आइकन अवार्ड, इंडिया स्टार प्राउड अवार्ड, प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड  आदि हैं।

हरिमोहन सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतियोगी छात्र छात्राओं को  गणितीय शॉर्ट ट्रिक, नए नए सूत्र जिनके उपयोग से प्रश्न कम से कम समय में हल हो जाते हैं, मार्गदर्शन देते रहते हैं। समय समय पर जवाहर नवोदय विद्यालयों, केंद्रीय विद्यालयों और डायट में गणित विशेषज्ञ ( रिसोर्स पर्सन ) के तौर पर व्याख्यान देते रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.