अभी अभी दुःखद ख़बर कपकोट के झोपड़ा में स्कूटी खाई में गिरने से एक युवक की मौत, एक घायल, accident
![]() |
| घायल युवक |
अभी अभी एक दुःखद ख़बर कपकोट से सामने आ रही है। शामा रोड झोपड़ा जंगल कैफे के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्कूटी पर दो युवक सवार थे। जिनको गहरी चोट आई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को कपकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी पर गहरी खाई में जा गिरी। घायलों को अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक गंभीर हालत मे है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया है। मृतक युवक की पहचान गणेश तिरुवा (27 वर्ष) पुत्र महेश तिरुवा के रूप में हुई। जबकि घायल युवक कृष्णा तिरुवा (25 वर्ष) पुत्र दिनेश राम निवासी ग्राम राकसी के रूप में हुई। मृतक का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस घटना की सूचना स्थानीय विधायक सुरेश गड़िया को मिलते ही CHC कपकोट पहुँचे। विधायक ने इस घटना को देखते हुए दुःख प्रकट किया।

