Header Ad

Kapkot: चीराबगड - पोथिंग मोटर मार्ग की सुधरेगी हालत, किया भूमिपूजन Pothing Road

चीराबगड से पोथिंग मोटर मार्ग की सुधरेगी हालत, किया भूमिपूजन Pothing Road
भूमिपूजन करते विधायक

आज कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया द्वारा कपकोट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोथिंग में पी. एम. जी. एस. वाई. (PMGSY) योजना के अंतर्गत चीराबगड से पोथिंग मोटर मार्ग (लम्बाई- 6.5 किमी, लागत 7 करोड़ 68 लाख 46 हजार) के सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि जल्द ही सम्पूर्ण मोटर मार्ग  को गड्डामुक्त, डामरीकरण, सुधारीकरण का कार्य पूर्ण कर मोटर मार्ग को यातायात व्यवस्था हेतु पूर्ण रूप ठीक किया जाएगा। साथ ही विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व के कपकोट विधानसभा ‘’सशक्त कपकोट, समृद्ध कपकोट’’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के साथ जनकल्याण एवं विकास के अभूतपूर्व कार्यों को पूरा करने के लिए भाजपा सरकार कृत संकल्पित है। 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, मंडल अध्यक्ष भुवन गड़िया, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हरीश मेहरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य पोथिंग भूपेश गढ़िया, ओम प्रकाश ऐठानी, चंद्र सिंह कपकोटी, प्रेम सिंह, राजेन्द्र आर्या, भूपाल सिंह गढ़िया, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद कपकोटी सहित अनेक गाँव के लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.