उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाने में युवाओं का काफी सहयोग है। गीत संगीत के माध्यम से वर्तमान समय में उत्तराखंड की संस्कृति और बोली भाषा देश विदेशों तक पहुँच रही है। कुमाऊँ के कई युवा कलाकार भी संगीत के क्षेत्र में आकर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इन्हीं युवाओं में से एक युवा गायक मुकेश शर्मा हैं जिनके कई गीत बहुत चर्चित हैं इसके गीतों की धूम देश कई राज्यों में है।
![]() |
| Singer Mukesh Sharma |
मुकेश शर्मा के बारे में (Mukesh Sharma Biography)
मुकेश शर्मा दरअसल अल्मोड़ा जनपद के ग्राम बमनचौना निवासी हैं इनका जन्म 1997 में हुआ। इनकी शिक्षा जीआईसी खरखीना में हुई। पढ़ाई के बाद रोजगार की तलाश में उत्तराखंड से दिल्ली चले गए। जहाँ मुकेश शर्मा नौकरी करने लगे। वर्ष 2015 में नौकरी के साथ साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया करते थे। धीरे धीरे बड़े बड़े कलाकरों के साथ पहचान हुई जिसके बाद मुकेश को बड़े मंचों में अपनी प्रस्तुति देने का मौका मिला। अब मुकेश कई राज्यों में अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रम लाइव शो कर चुके हैं।
हमारी टीम से बातचीत के दौरान मुकेश ने बताया कि वर्ष 2016 में पहला मंच शेखर भट्ट संजू जी के सहियोग से मिला। जिसके बाद मुकेश की मुलाकात शिव दत्त पंत जी से कराई। उन्होंने मुकेश का हुनर देख वर्ष 2018 में शिव दत्त पंत जी ने स्व. हीरा सिंह राणा जी के जन्मदिवस कार्यक्रम के किये आमंत्रित किया और अपने गीतों की प्रस्तुति दी। जहाँ से मुकेश की पहचान लोगों और कई वरिष्ठ कलाकरों के साथ हुई और मुकेश ने कहा मुझे राणा जी का आशीर्वाद भी मिला। वहीं दिल्ली बुराडी निवासी जगत सिंह बिष्ट जी मिले और उन्होंने देव डिजिटल के निर्माता देव सौटीयाल से मिलाया। देव जी ने अपने चैनल गीत गाने का मौका दिया। तभी मुकेश शर्मा ने कई गीतलिखे थे जिनमें से एक गीत को अपनी आवाज़ दी। गीत के बोल “झम लगी छे” था। इस गीत को देव डिजिटल यूट्यूब चैनल से रिलीज़ किया। वहाँ से एक अलग पहचान मिली फिर 2020 में सोनू देवतल्ला एवं गिरीश जीना के सहयोग से ख़ुद का चैनल शुरू किया।
MS Production Youtube Channel
मुकेश शर्मा ने अपना खुद का यूट्यूब चैनल बनाया और अपने गीतों को रिकॉर्ड कर MS Production पर अपलोड करते रहे। धीरे धीरे चैनल से गीत रिलीज होते रहे। मात्र 6 साल में 100000 सदस्य पूर्ण कर लिए हैं। एक लाख सदस्य होने पर यूट्यूब टीम ने मुकेश शर्मा को सिल्वर प्ले बटन दिया है। मुकेश ने बताया कि काफी संघर्ष और मेहनत के चलते आज सिल्वर प्ले बटन मिलने की काफी खुशी है। और साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अपने यूट्यूब टीम में काम कर रहे सभी सदस्यों और यूट्यूब चैनल परिवार का ह्रदय से आभार प्रकट करता हूँ।

