Header Ad

दुःखद: अभी अभी कपकोट में एक वाहन के खाई में गिरने से चालक की मौत, 5 लोग घायल Kapkot News

दुःखद: अभी अभी कपकोट में एक वाहन के खाई में गिरने से चालक की मौत, 5 लोग घायल Kapkot News



अभी अभी बागेश्वर जनपद के कपकोट तहसील एक दुखद खबर सामने आ रही है।  कपकोट-बागेश्वर मोटर मार्ग से जुड़े तुडतुडिया-भैरों लिंक रोड पर एक टाटा 407 वाहन (यूके 02 सीए 0677) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। मौके पर इस घटना की सूचना पुलिस टीम की दी जिन्होंने ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। वहान घास लेकर कपकोट असों से भौरों की और जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर वहान खाई में गिर गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 8:15 बजे हुई। वाहन में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे। हादसे में चालक की गंभीर चोट आने से मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि चालक भगत सिंह (33 वर्ष) निवासी खारबगड़ कपकोट के रूप में पहचान हुई है। मौके पर घायल भरत को जा रहे थे जिसने रास्ते में ही अंतिम सांस ले ली। दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों को जिला चिकित्सालय बागेश्वर पहुंचाया गया, जहां उपचार चल रहा है। घायलों में सुरमा देवी (60 वर्ष), निवासी खटगेड़ा-रेथल की हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों में राधा देवी (27 वर्ष), तारा देवी (33 वर्ष), उमा देवी साही (25 वर्ष) तथा कमला ऐठानी (32 वर्ष) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि वाहन असों-कपकोट क्षेत्र से भैरों की ओर घास लेने जा रहा था। वाहन में चालक के अलावा पांच महिलाएं सवार थीं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.