Header Ad

कपकोट के भयू - गुलेर मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य का किया विधिवत भूमिपूजन

कपकोट के भयू - गुलेर मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य का किया विधिवत भूमिपूजन

कपकोट भूमि पूजन


बीते शनिवार को कपकोट विधानसभा क्षेत्र के ख़र्ककानातोली में PMGSY के अन्तर्गत ₹ 06 करोड़ 61 लाख 62 हजार धन राशि की लागत से भयू गुलेर मोटर मार्ग (लगभग 10.20 किमी०) मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक सुरेश गढ़िया ने बताया कि जल्द ही सम्पूर्ण मोटर मार्ग  को गड्डामुक्त, डामरीकरण, सुधारीकरण का कार्य पूर्ण कर मोटर मार्ग को यातायात व्यवस्था हेतु पूर्ण रूप से ठीक किया जाएगा। इसी के साथ ही कहा कि प्रदेश के मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में कपकोट विधानसभा ‘’सशक्त कपकोट, समृद्ध कपकोट’’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के साथ जनकल्याण एवं विकास के अभूतपूर्व कार्यों को पूरा करने के लिए भाजपा सरकार कृत संकल्पित है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरीश कोरंगा, ब्लॉक प्रमुख  गोविंद दानू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ,  कवीन्द्र गढ़िया, सुरेश कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष गणेश सुरकाली, शक्ति केंद्र संयोजक दरबान भंडारी, ग्राम प्रधान त्रिलोक, पूरन पुरी, कुंवर सिंह, बलवंत सिंह, प्रेम सिंह सुरकाली, अधिशासी अभियंता अम्बरीश सिंह रावत, दिनेश राठौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष  कपकोट गोविंद कपकोटी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.