Header Ad

बागेश्वर: कौसानी के मेजर प्रशांत भट्ट को सेना मेडल से नवाजा जायेगा, जिले में ख़ुशी का माहौल

Mejor prashant bhatt

कौसानी के मेजर प्रशांत भट्ट को सेना मेडल से नवाजा जायेगा, जिले में ख़ुशी का माहौल
Major Prashant Bhatt bageshwar kousani

राज्य के बागेश्वर जिले के लिए खुशखबरी है, जिले के कौसानी निवासी भारतीय सेना का लाल को सेना मेडल मिलने जा रहा है। जहाँ इस खबर से पूरे क्षेत्र समेत जिले में ख़ुशी की लहर है। सेना जवान ने बहादुरी का परिचय देते हुए जम्मू कश्मीर में आतंकियों को लोहा लेते हुए उन्हें मार गिराया था।

मिल रही जानकारी के अनुसार बागेश्वर के कौसानी निवासी स्पेशल पैरा रेजीमेंट में मेजर प्रशांत भट्ट को सेना मेडल से नवाजा जायेगा। मेजर प्रशांत भट्ट को सेना दिवस 11 गोरखा राइफ़ल्स परेड ग्राउंड लखनऊ में सेना मेडल से नवाजा जायेगा। उन्हें जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ सेंटर कमान ले. जनरल एन.एस. राजा मेडल प्रदान करेंगे। इस बहादुरी को देखते हुए तथा मेडल से नवाजा जाने पर परिवार में ख़ुशी की लहर है। वहीं उन्हें बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.