Header Ad

डॉ.पूजा त्रिपाठी (Dr. Pooja Tripathi) को मिला इंटरनेशनल रिकॉग्निशन अवार्ड

Dr pooja tripathi

डॉ.पूजा त्रिपाठी को मिला इंटरनेशनल रिकॉग्निशन अवार्ड
Dr. Pooja tripathi

हल्द्वानी के आम्रपाली ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की सहायक प्राध्यापिका डॉ पूजा त्रिपाठी को द एसएसओयूएल फाउंडेशन और कालंदी पब्लिकेशन की तरफ से इंटरनेशनल रिकॉग्निशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने और संस्कृति के संवर्धन एवं उन्नति में सक्रियता के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। डॉ.पूजा त्रिपाठी ने बताया कि उनकी पुस्तक समावेशी शिक्षा नाम से प्रकाशित हो चुकी है तथा कई पुस्तकों में उनके चैप्टर प्रकाशित हो चुके हैं। उनके द्वारा 15 से अधिक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, सगे संबंधियों सहित कॉलेज स्टाफ ने खुशी व्यक्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.