Header Ad

Kapkot News: पोथिंग गाँव निवासी विनोद राम की बागेश्वर गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

सांकेतिक फोटो

पोथिंग गाँव निवासी विनोद राम की बागेश्वर गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
Vinod Ram Pothing Kapkot


जनपद बागेश्वर के कपकोट तहसील के अंतर्गत आने वाला गाँव पोथिंग निवासी विनोद राम पुत्र गोपाल राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर गेस्ट हाउस संचालक ने इसकी सूचना मौके पर पुलिस को दी है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुँचे।  पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

कपकोट पुलिस टीम से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विनोद राम तीन दिन पहले बागेश्वर पहुँचा हुआ था। बागेश्वर में विनोद राम एक गेस्ट हाउस में कमरा लेकर रहने लगा था। तभी रविवार की सुबह उसने कमरा नहीं खोला तो तभी बहार से काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। कमरे के अंदर से कोई भी जवाब नही मिला। तभी गेस्ट हाउस के संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी । पुलिस टीम मौके पर पहुची तभी दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा। तभी विनोद अपने बिस्तर पर सोया हुआ दिखा। तभी सामने जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। तभी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  मोर्चरी में रखा। तभी पुलिस ने बताया कि मृतक विनोद राम के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं था। आसपास पुरे कमरे में देखा तो वहां कुछ भी नशीली पदार्थ नहीं मिला। इससे लगता है कि विनोद राम की हार्ट अटैक से मौत हुई हो। मामले में किसी ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। मिली जानकारी के अनुसार वह चंडीगढ़ में निजी कंपनी में कार्य करता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.