Header Ad

बागेश्वर: जंगल में घास काटती महिला का पैर फिसलने से खाई में गिरी, मौके पर मौत

जंगल में घास काटती महिला

लेटी गांव निवासी बसन्ती देवी पत्नी सोबन सिंह शनिवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में घास काटने गयी घास काटते समय पैर फिसलने से खाई में गिरी

अभी सभी बागेश्वर जिले से दुःखद घटना की सूचना प्राप्त हुई है। जहाँ जंगल गयी एक महिला घास काटते समय पहाड़ी से गिर गई। जिसमें मौके पर ही महिला की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि यह घटना बागेश्वर के लेटी गाँव की है। जहाँ पहाड़ पर घास काटते हुए महिला असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गयी जिसमें महिला के सर पर गंभीर चोट आई । आपको बता दें कि महिला के साथियों ने इस घटना की सूचना गाँव वालों को दी तभी सभी महिलाओं ने कड़ी मकसत के बाद घायल महिला को खाई ने निकाला। मौके पर ही जिला अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

Bageshwar News Today

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लेटी गांव निवासी बसन्ती देवी पत्नी सोबन सिंह शनिवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में घास काटने गयी थी। महिला का घास काटते समय पैर फिसल गया जिस कारण से अपने आप को संभल नहीं पाई तभी नीचे गहरी खाई में गिरी। इसी दौरान महिला के शरीर पर गंभीर रूप से चोट आई। अन्य महिलाओं को चीखने की आवाज सुनकर एकत्रित हुए । तभी ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी दी। मौके से घटना स्थल पर ग्रामीण पहुँचे घायल महिला को खाई ने निकाला आनन फानन में एम्बुलेंस 108 के माध्यम से महिला को जिला अस्पताल पहुँचाया। तभी चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चे हैं लड़की सात साल और लड़का तीन साल का है। अस्पताल द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी और शव के पोस्टमार्टम करवाकर शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.