स्थानीय ग्राम प्रधान भूपाल कोरंगा ने बताया कि घायल बुजुर्ग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं
ब्यूरो उत्तराखंड न्यूज़ वाणी
कपकोट। जनपद बागेश्वर के कपकोट तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला गाँव धरमघर चुचेर निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति पर जंगली जानवर भालू ने हमला कर दिया है। बुजुर्ग व्यक्ति का मुँह सहित आधा सर पर गम्भीर घाव बना हुआ है । घायल की हालत गंभीर रूप में है गहरा घाव व चमड़ी उधड़ने से खून रुकने का नाम नही ले रहा है। ग्रामीण व परिजनों ने घायल बुजुर्ग को कांडा हॉस्पिटल पहुँचाया। जिसके बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
![]() |
| भालू ने किया बुजुर्ग पर हमला |
मिली जानकारी के अनुसार धरमघर वन क्षेत्र निवासी भगत सिंह कोरंगा (68) पुत्र स्वर्गीय दान सिंह कोरंगा चारापत्ती लेने जंगल जा रहे थे । घर से कुछ दूरी पर गौना गधेरे के पास जंगली जानवर भालू ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे पहले कुछ कर पाते भालू एकदम से झपट गया तभी उनका मुँह भालू ने नोंच दिया। घायल बुजुर्ग भगत सिंह कोरंगा ने हमला होते ही चिल्लाते हुए नीचे ढलान की तरफ दौड़ लगाई। तभी स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुँचे। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुचाया गया। स्थानीय ग्राम प्रधान भूपाल कोरंगा ने बताया कि घायल बुजुर्ग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
स्थानीय विधायक सुरेश गड़िया इस समय देहरादून विधानसभा सदन के लिए देहरादून में हैं इस घटना की सूचना मिलते ही विधायक ने जिलाधिकारी बागेश्वर व डीएफओ बागेश्वर को तत्काल घटना पर कार्यवाही कर घायल ब्यक्ति को जिला अस्पताल बागेश्वर पहुंचाकर उचित इलाज करने का आदेश दिया है। विधायक ने कहा है कि घायल भगत सिंह कोरंगा को हर सम्भव मदद मिलेगी। सरकारी व निजी अस्पताल जहाँ भी इलाज की जरूरत होगी वो उनका हर स्तर पर इलाज करवाएंगे और एक विवागीय सक्षम अधिकारी को घायल ब्यक्ति के ईलाज में सुविधा हेतु साथ मे रहने का जिला प्रशासन को आदेशित किया है।


Thank You