Header Ad

"चाहा को होटल" गीत ने मचाया धमाल, श्वेता महरा व अजय सोलंकी का अभिनय दर्शकों को खूब आ रहा पसंद (Kumaoni Video Song Chaha Ko Hotel)

श्वेता महरा Actress Shweta Mahara एक सुपरस्टार अभिनेत्री है।  उत्तराखण्डी Uttarakhandi के साथ साथ श्वेता ने हिंदी Hindi, पंजाबी Punjabi, हरियाणवी Haryanvi, राजस्थानी Rajsthani एवं भोजपुरी Bhojpuri गीतों Songs में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं
अभिनय करते श्वेता व अजय

खड़क सिंह मेहता (ब्यूरोचीफ)

प्रसिद्ध अभिनेत्री श्वेता महरा Shweta Mahara का "चाहा को होटल" Chaha Ko Hotel वीडियो गीत इन दिनों उत्तराखंड में धमाल मचा रहा है। "क्रीम पौडर" वीडियो गीत के अपार सफलता के बाद अब "चाहा को होटल" गीत भी सुपरहिट हो गया है। इस वीडियो गीत को सिर्फ 13 दिन में 1 मिलियन से भी अधिक लोगों ने यूट्यूब पर देख लिया है। इस वीडियो गीत में श्वेता महरा के साथ उत्तराखंड के सुपरस्टार अभिनेता अजय सोलंकी Ajay Solanki ने अभिनय किया है। इन दोनों की जोड़ी ने वीडियो में चार चांद लगा दिए हैं। बता दें कि श्वेता महरा Bhojpuri Actress Shweta Mahara एक सुपरस्टार भोजपुरी अभिनेत्री है। भोजपुरी Bhojpuri के साथ साथ श्वेता ने हिंदी Hindi, उत्तराखण्डी Uttarakhandi, पंजाबी Punjabi, हरियाणवी Haryanvi एवं राजस्थानी Rajsthani गीतों Songs में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। इनके वीडियो गीतों को रिलीज होते ही लाखों लोग यूट्यूब पर देख लेते हैं। 
शूटिंग समय की फोटो

Shweta Mahara श्वेता महरा पेशे से वीडियो निर्देशक भी है। वर्तमान  में कई उत्तराखण्डी सुपरहिट वीडियो गीतों में अभिनय करती नजर आ रही है। इनके क्रीम पौडर वीडियो गीत के बाद उत्तराखंड में भी लाखों फैंस बन गए हैं। उत्तराखंड की संस्कृति की पहचान आज पूरे देश व विदेश तक पहुँच चुकी है। उत्तराखंडी वेश भूषा धारण कर चाहा को होटल गीत में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब उत्तराखंड के वीडियो गीतों में श्वेत महरा की काफी मांग बढ़ने लगी है। वीडियो में श्वेता मेहरा की नोंक झोंक का रोल देख तथा पुरानी पारम्परिक पहनावा को देख कर दर्शक खूब पसंद करने लगे हैं। ऐसे ही चाहा को होटल गीत में सुपरस्टार लोक गायिका माया उपाध्याय व युवा गायक मनोज आर्या ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। हालांकि माया उपाध्याय के कई सुपर हिट गीत हैं पर मनोज आर्या के साथ पहला गीत जो इन दिनों उत्तराखण्ड के हर कोने कोने पर बज रहा है। शादियां , पार्टीयां जैसे हर माहौल में चाहा को होटल गीत बज रहा है। यह गीत से उत्तराखंड से हो रहे पलायन को भी एक सन्देश देता है। जैसे की गीत के बोल हैं- "मैं नी जनु नौकरी में दिल्ली भौते दूर, चाहा को हॉटल खोलुंला इति टनकपुर",। एक पति अपनी पत्नी से कहता है कि हमारे पहाड़ से दिल्ली नौकरी रोजगार के लिए जाना पड़ता है, तो अब में अपना गाँव पहाड़ घर छोड़कर इतना दूर नही जाऊंगा, अब यहीं टनकपुर में ही चाय का होटल खोलकर अपना रोजगार करूंगा। जिसके बाद पत्नी कहती है कि- "तुम नी जला नौकरी में घर कसी चलुन, नई फ़ैसन वाली साड़ी में कसी पैरूल" ,। ये गीत के बोल आज हर दर्शक के जुबां पर है।

वीडियो पोस्टर

"चाहा को होटल" कुमाँऊनी वीडियो गीत के बारे में जानें ( Chaha Ko Hotal Kumaoni Video Song)

"चाहा को होटल" Chaha Ko Hotel गीत को युवा गायक मनोज आर्या व सुप्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय Singer Manoj Arya and Maya Upadhyay ने गाया है तथा Music Ashim Mangoli अशीम मंगोली ने इस गीत को अपने संगीत के माध्यम से डीजे वर्जन में प्रस्तुत किया है। गीत का वर्णन पहाड़ी युवा पवन गुरो ने किया है। पवन ने कई सुपरहिट गीतों का भी वर्णन किया है जो की दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर देते हैं। वीडियो के कोरियोग्राफर  संडी गुंसाई हैं तथा वीडियो निर्माता कमल जोशी हैं। मेकअप कृष्टि नेगी ने किया है वहीं उत्तराखण्ड के युवा निर्देशक सोहन चौहान ने चाहा को होटल गीत में बेहतरीन निर्देशन किया है। वीडियो में लक्ष्य एन्ड दिवस ने सहयोग किया है। प्रोडक्शन आकाश व वीडियो क्रेटिव बुड़बक द्वारा किया गया। चाहा को होटल गीत रिलीज होते ही लाखों लोगों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम  facebook Instagram पर रिल्स भी बना लिये हैं। इस गीत को Mashkbeen YouTube Channel मसकबीन यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।