Header Ad

Bike Accident: शादी से पहले ही भाई की सड़क हादसे में गयी जिंदगी, सारी खुशियां मातम में बदल गयी

Bike Accident: शादी से पहले ही भाई की सड़क हादसे में गयी जिंदगी, सारी खुशियां मातम में बदल गयी

दुःखद ख़बर


आये दिन सड़क हादसे की खबर आते रहती है। जिसके चलते कई लोग अपनी जान खो बैठे हैं आज ऐसे ही दुःखद घटना नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सामने आ रही है। जहाँ दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार की खुशियों को उम्र भर के गम में बदल दिया है। हल्द्वानी मंडी से लौटते समय एक तेज रफ्तार डंपर में बाइक सवार को दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी इस भीषण दुर्घटना से 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका 14 वर्षीय चचेरा भाई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है ।जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमर सिंह निवासी मैदना पीलीभीत के रूप में हुई है। अमर सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था बताया जा रहा है कि घर में उसके बड़े भाई की 23 फरवरी को शादी होनी थी ।

शादी की तैयारी के सिलसिले में ही अमर हल्द्वानी आया था लेकिन वह वापस लौटते समय कल्याणपुर के पास डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावक था की बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलती पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाए। जहां चिकित्सकों ने अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया और वहीं चचेरे भाई गौतम की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और उसकी तलाश में टीम जुट गयी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.