Header Ad

Kapkot News: कपकोट में सरयू नदी किनारे मिला तिमला बगड़ निवासी 30 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

बागेश्वर: कपकोट में सरयू नदी किनारे मिला तिमला बगड़ निवासी 30 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

नवीन मर्तोलिया फाइल फोटो


​कपकोट। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां खाईबगड़ पुल के पास सरयू नदी के किनारे एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय नवीन मर्तोलिया के रूप में हुई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब कुछ ग्रामीण सरयू नदी के किनारे पहुंचे तो उन्होंने वहां एक युवक का शव देखा। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पूछताछ के बाद मृतक की शिनाख्त तिमला बगड़ ग्राम पंचायत निवासी नवीन मर्तोलिया (30) पुत्र हरीश मर्तोलिया के रूप में हुई। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। ​परिजनों ने बताया कि नवीन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जबकि उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। घर के इकलौते चिराग की इस तरह असमय मौत से पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है। 


मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.