जनपद में कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर जोर, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने ली जिला कौशल समिति की बैठक
![]() |
| डीएम ने की बैठक |
जनपद में कौशल विकास एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं को रोजगार से जोड़ने और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शासन स्तर से संचालित निम्नलिखित महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया:
- मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना
- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टशिप प्रोत्साहन योजना (NAPS)
- पीएम-सेतु योजना
- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम
- बैठक के मुख्य निर्देश एवं निर्णय
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टशिप प्रोत्साहन योजना (NAPS) का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने के लिए डिग्री कॉलेजों में विशेष जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित करने को कहा गया।
डीएम ने निर्देश दिए कि कौशल प्रशिक्षण को सीधे रोजगार से जोड़ने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल और समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के युवाओं तक पहुँच सके।


Thank You