Header Ad

Bageshwar News: भौतिकी के क्षेत्र में कपकोट के पोथिंग गाँव निवासी राकेश जोशी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, मिला ‘यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड

युवा वैज्ञानिक राकेश ने बढ़ाया पोथिंग (कपकोट) और उत्तराखंड का मान, राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन में उत्कृष्ट शोध प्रस्तुति के लिए हुए सम्मानित Rakesh Joshi Kapkot Pothing

राकेश चंद्र जोशी


कपकोट। भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) में उत्तराखंड में रिसर्च के क्षेत्र में राकेश जोशी ने अपनी प्रतिभा और शोध क्षमता के दम पर एक अत्यंत प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल की है। उन्हें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से आयोजित 21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (USSTC-2026) में प्रतिष्ठित ‘यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल पोथिंग गांव, बल्कि संपूर्ण बागेश्वर क्षेत्र और उत्तराखंड राज्य का मान बढ़ा है।


देहरादून स्थित यूकॉस्ट के विज्ञान धाम में 25 और 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में राकेश जोशी ने भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) विज्ञान विषय के अंतर्गत अपनी उत्कृष्ट मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुति दी। विज्ञान एवं शोध के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाले इस मंच पर मिला यह सम्मान उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और शोध कार्यों की एक महत्वपूर्ण पहचान है।


जिसमें राकेश जोशी द्वारा नैनोकैड (नैनोपार्टिकल) और फ्लोरोसेंट मटेरियल को लेकर ब्रेस्ट कैंसर रोग की रोकथाम पर किए गए शोध कार्य को प्रस्तुत किया गया। उनके इस उत्कृष्ट कैंसर की रोकथाम पर किए गए रिसर्च के लिए उनको इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस वर्ष फिजिक्स के क्षेत्र में उत्तराखंड में केवल 2 रिसर्चर को यह अवार्ड दिया गया है, जिसमें एक नाम हमारे गांव निवासी राकेश जोशी जी का भी है।


उपलब्धि क्षेत्र के उन तमाम युवाओं के लिए एक मजबूत प्रेरणा का स्रोत है जो उच्च शिक्षा, शोध और विज्ञान के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाने का सपना देखते हैं। इसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अटूट समर्पण, कड़ी मेहनत और निरंतर अध्ययन के बल पर पहाड़ की प्रतिभाएं भी वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय मुकाम हासिल कर सकती हैं। राकेश जोशी द्वारा इससे पहले कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं। GATE, JEST, NET, DST-INSPIRE, JRF, SRF, फेलोशिप परीक्षा, IIT PhD आदि। राकेश की इस उपलब्धि से परिजनों में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं पूरे क्षेत्र में भी ख़ुशी की लहर है।


जानकारी के अनुसार कपकोट तहसील के अंतर्गत आने वाला गाँव पोथिंग निवासी राकेश जोशी पुत्र देवकी नंदन जोशी वर्तमान में पीएचडी कर रहे हैं। उनके पिता देवकी नंदन जोशी गाँव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाते हैं जबकि माता आशा कार्यकर्त्ता हैं। आपको बता दें कि राकेश जोशी की प्राथमिक शिक्षा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हिचौड़ी कपकोट से हुई। राकेश ने कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया। जिससे उनकी इस उपलब्धि का संदेश युवा पीढ़ी को जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.