Header Ad

Haldwani News: कुमाऊँ द्वार महोत्सव में कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने किया भव्य 'स्टार नाइट' का शुभारंभ, लोक संस्कृति की सराहना

कुमाऊँ द्वार महोत्सव में कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने किया भव्य 'स्टार नाइट' का शुभारंभ, लोक संस्कृति की सराहना


Suresh Gariya Kumaon dwar mahotsav


हल्द्वानी में आयोजित हो रहे भव्य 'कुमाऊँ द्वार महोत्सव' में कपकोट के लोकप्रिय विधायक सुरेश गढ़िया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए भव्य 'स्टार नाइट' (Star Night) का उद्घाटन किया। ​समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि यह महोत्सव मात्र मनोरंजन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह कुमाऊँ की माटी की खुशबू, लोकसंस्कृति की मिठास और हमारी गौरवशाली परंपराओं का जीवंत उत्सव है। उन्होंने कहा कि लोकगीतों, लोकधुनों और लोककला के माध्यम से देवभूमि की समृद्ध संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

​इस सांस्कृतिक और भव्य आयोजन को धरातल पर उतारने के लिए विधायक ने प्रसिद्ध लोक गायिका ख़ुशी जोशी दिगारी और गोविन्द दिगारी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि:
​"आप दोनों का यह प्रयास कुमाऊँ की लोक विरासत को संजोने, सँवारने और देश-दुनिया तक पहुँचाने की दिशा में एक सुंदर एवं सार्थक पहल है। हमारी लोकसंस्कृति ही हमारी पहचान है, हमारी विरासत है और हमारा गौरव है।"
​महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और देवभूमि की लोक कला का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.