Header Ad

Kapkot News: कपकोट की तीन मेधावी छात्राएं राज्य स्तर पर होंगी सम्मानित: मुख्यमंत्री और भाषा मंत्री 14 सितंबर को करेंगे पुरस्कृत

कपकोट की तीन मेधावी छात्राएं राज्य स्तर पर होंगी सम्मानित: मुख्यमंत्री और भाषा मंत्री 14 सितंबर को करेंगे पुरस्कृत

अध्यापक


​कपकोट (बागेश्वर)। 14 सितंबर 2026 को 'उत्तराखंड भाषा संस्थान' द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जनपद बागेश्वर के अंतर्गत राजकीय जूनियर हाईस्कूल पनौरागूंठ, कपकोट की तीन मेधावी छात्राओं को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा भूमिका वर्मा, प्रियंका रावल और सांची शंकर कुमार को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री और माननीय भाषा मंत्री द्वारा उनके कर-कमलों से पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

​हिंदी भाषा दिवस के पावन अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल कर छात्राओं ने पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। छात्राओं की इस शानदार सफलता में विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती ममता मेहता एवं शिक्षक श्री लक्ष्मण नाथ जी का विशेष मार्गदर्शन व योगदान रहा, जिनके कुशल दिशा-निर्देशन से छात्राओं ने यह मुकाम हासिल किया।

​इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री दयाल चन्द्र जोशी एवं अधीक्षिका श्रीमती सरस्वती कोरंगा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं ज्ञापित कीं और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.