Header Ad

बागेश्वर में कांग्रेस एससी विभाग का भाजपा पर हमला, मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान पर जताया आक्रोश

बागेश्वर में कांग्रेस एससी विभाग का भाजपा पर हमला, मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान पर जताया आक्रोश

​बागेश्वर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित बहिष्कार और अपमान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति (एससी) विभाग ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है।

​जिलाध्यक्ष नवल किशोर टम्टा ने आरोप लगाया कि आठ अगस्त 2026 को खड़गे की सभा के बाद हल्द्वानी में भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा किया गया बहिष्कार केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष का नहीं, बल्कि पूरे अनुसूचित समाज का घोर अपमान है।
​संरक्षण का आरोप: कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें सरकार का संरक्षण मिल रहा है, जिससे प्रदेश का माहौल बिगड़ रहा है।
​पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर कड़ा आक्रोश जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।


आक्रोश जताया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.