Header Ad

लोक गायक विवेक नौटियाल 'उत्तराखंड के स्तम्भ' सम्मान से सम्मानित Singer Vivek Noutiyal

लोक गायक विवेक नौटियाल 'उत्तराखंड के स्तम्भ' सम्मान से सम्मानित: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और महापौर सौरभ थपलियाल ने प्रदान किया पुरस्कार Singer Vivek Noutiyal

Singer Vivek Noutiyal


​देहरादून। देहरादून के सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में 'भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत समिति' द्वारा पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक विवेक नौटियाल को लोक संगीत और कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 'उत्तराखंड के स्तम्भ' सम्मान से नवाजा गया।  

​समारोह की मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा की माननीय अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष देहरादून के माननीय महापौर श्री सौरभ थपलियाल रहे। अतिथियों ने विवेक नौटियाल को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

​सम्मान प्राप्त करने के बाद विवेक नौटियाल ने समिति, मुख्य अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष और अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है और यह उन्हें उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति तथा संगीत को संजोने व आगे बढ़ाने के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.