Header Ad

उत्तराखण्डके नन्हे पर्वतारोही: रियांश पंत और प्रिशा रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

उत्तराखण्डके नन्हे पर्वतारोही: रियांश पंत और प्रिशा रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट, माउंट किलिमंजारो फतह करने पर मिले बधाई व आशीर्वाद

​

CM Pushkar Dhami news



"देवभूमि उत्तराखण्ड के बच्चों ने एक बार फिर अपनी हिम्मत और बुलंद हौसलों से पूरी दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है। अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी 'माउंट किलिमंजारो' को फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत ने आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।"

अल्मोड़ा के 9 वर्षीय रियांश पंत और नैनीताल के बैलपड़ाव की 10 वर्षीय प्रिशा रावत ने गत 22 अगस्त 2026 को 5,895 मीटर ऊंची माउंट किलिमंजारो चोटी पर तिरंगा फहराया था।
​मुख्यमंत्री की सराहना: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में यह चुनौतीपूर्ण सफलता उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि से प्रदेश के अन्य बच्चों और युवाओं को भी बड़े लक्ष्य तय करने की प्रेरणा मिलेगी। सरकार पर्वतारोहण, खेल और अन्य साहसिक क्षेत्रों में युवा प्रतिभाओं को लगातार प्रोत्साहित कर रही है और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है।
"कम उम्र में इस बड़े मुकाम को हासिल कर इन नन्हे पर्वतारोही बच्चों ने साबित कर दिया है कि हौसले बुलंद हों तो कोई भी पहाड़ ऊंचा नहीं होता। उत्तराखण्ड की इस शानदार सफलता पर पूरे प्रदेश को गर्व है।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.