Header Ad

Haldwani: रक्षाबंधन पर दीया सोसाइटी ने हल्द्वानी एनएबी (NAB) में बहनों के साथ मनाया पर्व

रक्षा बंधन के पर्व पर बच्चों के साथ गंगा सिंह बसेड़ा


रक्षाबंधन पर उमड़ा सेवा और अपनापन, हल्द्वानी एनएबी (NAB) में बहनों के साथ मनाया पर्व

​हल्द्वानी। रक्षाबंधन का पावन पर्व इस बार हल्द्वानी के गौलापार स्थित National Association for the Blind (NAB) में बेहद खास अंदाज में मनाया गया। पर्व को केवल पारंपरिक उत्सव तक सीमित न रखते हुए, इसे सेवा, संवेदना और अपनत्व के रंग में रंगा गया। Deeya Society के सदस्यों के विशेष सहयोग से यहाँ पहुँचकर संस्था की बहनों के साथ रक्षाबंधन की खुशियाँ साझा की गईं और उन्हें आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान बहनों के साथ बिताए गए कुछ पल और उनके चेहरों पर आई मुस्कान ने सभी के मन को असीम संतुष्टि और खुशी से भर दिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में प्रेम और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।


​इस सेवा कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और साथियों का अहम योगदान रहा। आयोजकों की ओर से निम्नलिखित सभी विशेष सहयोगी विनय कुमार, बलवंत पुतलिया, ​कमलेश जोशी, आशुतोष रावत, दयाल दानू, अनीता कोरंगा, सौरभ कांडपाल,​तुलसी कोरंगा, ​पवन सिंह कार्की, मदन सिंह कार्की, ​रीता बसेड़ा, लब्बु, ​मुकेश शर्मा, ​नमन बसेड़ा, गिरीश मिश्रा, दिव्या मिश्रा आदि का आभार व्यक्त किया। सदस्यों ने कहा की आप सभी के सामूहिक सहयोग और सेवा भाव के कारण ही यह छोटा सा प्रयास एक बेहद सुंदर और यादगार अनुभव बन सका। ​"सेवा ही सच्चा उत्सव है।" आइए, हम सब मिलकर समाज में प्रेम, सम्मान और परस्पर सहयोग की इस भावना को ऐसे ही आगे बढ़ाते रहें।



बच्चों के साथ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.