Header Ad

Kapkot News: कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने किया जिला अस्पताल बागेश्वर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने किया जिला अस्पताल बागेश्वर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

कपकोट विधायक गढ़िया


​बागेश्वर। आज कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने "स्वस्थ समाज ही समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है" के संकल्प के साथ बागेश्वर जिला अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान अस्पताल में मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया गया।

मरीजों से संवाद और सुविधाओं की समीक्षा

गढ़िया ने ​निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपचार कराने आए मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधा संवाद किया गया। उनसे बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवाओं की आपूर्ति और डॉक्टरों के व्यवहार के संबंध में फीडबैक लिया गया, साथ ही उनकी समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया।

​निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों और चिकित्सकों को सख्त निर्देश दिए गए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और गुणवत्ता के साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​प्राथमिकता: जनमानस को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

​संकल्प: जनहित और जनसेवा के संकल्प के साथ जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। ​इस निरीक्षण कार्यक्रम के अवसर पर राज्य किसान आयोग के सदस्य श्री कुंदन रेखोला जी, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) बागेश्वर सहित क्षेत्र के अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि और चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.