Header Ad

दुःखद: अभी अभी कपकोट भराड़ी के बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पूरे बाज़ार में मचा हड़कंप

दुःखद: अभी अभी कपकोट भराड़ी के बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पूरे बाज़ार में मचा हड़कंप

File photo


अभी अभी बागेश्वर जनपद के कपकोट तहसील भराड़ी से दुखद खबर सामने आ रही है। भराड़ी बाजार में सनसनी तब फैल गयी जब एक बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। बता दें कि शव की पहचान चंदन सिंह हरकोटिया पुत्र तारा सिंह (50 वर्षीय) ग्राम चौड़ा हरकोट सूपी के रूप में हुई है।

मिल रही जानकारी के अनुसार सूपी निवासी चंदन सिंह भराड़ी बाजार में एक किराये के कमरे में अपने परिवार के साथ रहता था। बीते कुछ दिनों से चंदन के बच्चे छुट्टी पर गाँव गए हुए थे। तभी चंदन किराये के कमरे में अकेले रह रहे थे। बीते एक दो दिनों से चंदन अपने करे से बाहर नहीं निकला तो वहाँ मौजूद आसपास के दुकानदारों को किसी अनहोनी की संका लगा। तभी स्थानीय लोगों और मकान मालिक ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुची। जाँच के बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कड़ी मकसत के बाद पुलिस ने खिड़की का दरवाजा तोडा और अंदर गए। 

पुलिस टीम द्वारा कमरे में प्रवेश करने के बाद चन्दन सिंह का शव चारपाई के नीचे संदिग्ध हालात में मिला। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसी दौरान शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने की अभी तक यह घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। चन्दन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौत का कारण का पता रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। जहां इस ख़बर से परिजन का रो रो कर बुरा हाल है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.