Header Ad

Bageshwar: प्रभारी मंत्री ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, मानसून तैयारियों, सड़क, बिजली व पेयजल व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

प्रभारी मंत्री ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, मानसून तैयारियों, सड़क, बिजली व पेयजल व्यवस्थाओं पर विशेष जोर 

राम सिंह कैड़ा


माननीय शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, जलागम प्रबंधन मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जिला योजना, राज्य सेक्टर एवं केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।


प्रभारी मंत्री ने सभी कार्यदायी विभागों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा और धीमी प्रगति वाली कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी किए जाएं। मानसून को देखते हुए उन्होंने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में जेसीबी मशीनें तैनात रखने के निर्देश दिए। साथ ही बीआरओ को बैजनाथ-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग के सिरकोट, कंधार और घांघली क्षेत्रों में सड़क के गड्ढों को भरने तथा नालियों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा।


बैठक में यूपीसीएल को विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने, झूलते तारों को ठीक करने तथा पेड़ों की लॉपिंग कराने के निर्देश दिए। वहीं जल संस्थान को वर्षाकाल से पूर्व आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य पूर्ण करने को कहा गया, ताकि पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो। सीएमओ को मैग्नीस्टेट क्षेत्र में एएनएम सेंटर से संबंधित प्रकरण को निदेशालय स्तर पर प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारीअपूर्वा पाण्डे ने माननीय मंत्री को जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी और अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित एवं सरलीकृत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.